गहलोत ने मणिशंकर अय्यर को बताया सिरफिरा:बोले- राजीव गांधी और पाकिस्तान पर उनके बयान फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के ‘राजीव गांधी के कैंब्रिज और इंपीरियल कॉलेज से फेल होने’ वाले बयान पर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मणिशंकर के बयानों को फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा बताते हुए उन्हें सिरफिरा करार दिया है। जयपुर में सरकारी बंगले पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा- यह जो राजीव गांधी को लेकर बोले हैं, कौन किस कॉलेज में पास होता है या फेल होता है, उससे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनने न बनने का क्या संबंध है? जिस रूप से पाकिस्तान और राजीव गांधी के बारे में उनके बयान आए हैं, वो फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा है। इतना फ्रस्ट्रेशन आ चुका है। ऐसे में कौन व्यक्ति क्या बोलता है, उसे पता नहीं रहता। उन्होंने कहा- कोई सिरफिरा आदमी ही राजीव गांधी को लेकर ऐसी बात बोल सकता है। जिन्होंने देश-विदेश में भारत का मान बढ़ाया। राजीव गांधी के समय जो कानून पास हुए, वो मिसाल हैं
अशोक गहलोत ने कहा- उनके (राजीव गांधी) वक्त में जो कानून पास हुए, वो मिसाल हैं। 18 साल के व्यक्ति को मताधिकार देना और इस तरीके के शानदार कानून लाने वाले व्यक्ति के बारे में किए गए कमेंट की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। गहलोत ने कहा- आज वे दुनिया में नहीं हैं। देश के लिए शहीद हो गए। उनके लिए इस प्रकार के विचार प्रकट करना निंदनीय है। इंटेलेक्चुअल भी माने जाते थे मणिशंकर
पूर्व सीएम ने कहा- यह समझ से परे है, वे कैसे बयान दे रहे हैं। मेरी मुलाकात उनसे (मणिशंकर अय्यर) 30-35 साल पहले हुई थी। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। उस समय तो वह राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। इंटेलेक्चुअल भी माने जाते थे, बल्कि थे भी। क्योंकि वह आईएफएस से रिटायर हुए थे। अब समय के साथ लंबे समय से राजनीति में हैं। मनमोहन सिंह के समय भी केंद्रीय मंत्री रहे। सोनिया गांधी के करीबी भी रहे। सिरफिरा आदमी ही ऐसा कर सकता है
गहलोत ने कहा- यह समझ के परे है। कोई सिरफिरा आदमी ही ऐसी बात कर सकता है। यह समझ के परे है कि वो पाकिस्तान के बारे में क्या बोलते हैं, उनको एहसास नहीं है। जिस प्रकार वो हिंदुस्तान और पाकिस्तान को बराबरी में रख रहे हैं। पाकिस्तान की नीति का समर्थन कर रहे हैं । मणिशंकर बोले थे- राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की शिक्षा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘आश्चर्य है इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बनाया गया।’ भाजपा नेता अमित मालवीय ने बुधवार को अपने ‘X’ हैंडल पर अय्यर का इंटरव्यू वाला वीडियो शेयर किया। इसमें वे कह रहे हैं, ‘जब राजीव प्रधानमंत्री बने, तब मैंने सोचा ये एयरलाइन पायलट है। दो बार फेल हो चुका है, ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *