झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में एक सेवई बनाने वाली दुकान में आग लग गई। दुकान के मालिक सलीम मंसूरी ने बताया कि गर्म तेल भट्टी में चले जाने से आग लग गई। आग की तेज लपटों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार सलीम मंसूरी लॉकडाउन से ही इस दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। आग में लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि सेवई बनाने वाली लोहे की मशीन सुरक्षित है। झोपड़ी और आसपास रखा पुआल जल गया है।


