रांची|मनरेगा घोटाले से प्राप्त राशि की मनी लाउंड्रिंग के आरोप में ट्रायल फेस कर रही सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट पहुंचीं और ईडी द्वारा जब्त अभिप्रमाणित दस्तावेज का निरीक्षण किया। मामले में आरोपी सीए सुमन कुमार भी पहुंचा था। कोर्ट रूम में जज के सामने दोपहर एक बजे तक दस्तावेज का निरीक्षण अपने सहयोगी के साथ किया। इसके बाद पूजा सिंघल सिविल कोर्ट से बाहर निकलीं। मामले में गुरुवार को सुनवाई की तारीख निर्धारित थी। वहीं मामले में जेल में बंद आरोपियों को वीसी से पेश किया गया।


