अबोहर में तीन स्टूडेंट को कार ने मारी टक्कर:स्कूल से लौट रहे थे, विधायक की पायलट गाड़ी से पहुंचे अस्पताल

फाजिल्का जिले के अबोहर के दाना मंडी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खालसा स्कूल से बाइक पर घर लौट रहे तीन स्टूडेंट को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों स्टूडेंट घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। सूचना पर विधायक ने तुरंत भेजी गाड़ी घायल छात्रों की पहचान सीड फॉर्म के 13 वर्षीय हरप्रीत (प्रेम का पुत्र), 17 वर्षीय अजय कुमार और 15 वर्षीय कुलजीत के रूप में हुई है। दाना मंडी के पास हुए हादसे की सूचना बल्लूआना विधायक अमनदीप गोल्डी मुसाफिर के कार्यालय को मिली। विधायक ने तुरंत अपनी पायलट गाड़ी भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस की मौजूदगी में एक्स-रे पुलिस की मौजूदगी में छात्रों का एक्स-रे कराया गया। अस्पताल के डॉ. सनमान के अनुसार, हरप्रीत का हाथ टूट गया है। अजय का पट्टा टूटा है, जिसका ऑपरेशन करना होगा। उसे अन्य अस्पताल रेफर किया जाएगा। कुलजीत को मामूली चोटें आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *