लुधियाना जिले के गांव राजगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में एक सेवादार ने 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी सेवादार जरनैल सिंह ने पीड़िता को धमकी दी, कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अकेला पाकर दरवाजा किया बंद जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। वह रोजाना शाम को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाती थी। 5 मार्च को जब बच्ची गुरुद्वारा गई, तो आरोपी जरनैल सिंह ने उसे दरबार साहिब में अकेला पाकर दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें की। 4-5 बार कर चुका वारदात थाना सुधार के एएसआई गुरचरण सिंह के अनुसार पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने इससे पहले भी 4-5 बार ऐसी हरकतें की थी। डर के कारण वह अब तक चुप थी। बेटी को डरा-सहमा देख मां ने कारण पूछा तो सारी सच्चाई सामने आई। बेटी की बातें सुन कर उसके पैरो तले जमीन निकल गई। मां ने पहले पंचायत से संपर्क किया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ थाना सुधार में धारा 75, 351(2) बीएनएस 10 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे पूछताछ की जा रही है।


