होटल में ऑर्डर लेट हुआ तो JEN ने लाइट कटवाई:XEN से बोले- डंपर से बिजली का तार टच हो गया है, SE ने किया सस्पेंड

कुचामन सिटी में होटल में खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज जेईएन (कनिष्ठ अभियंता) ने पूरे इलाके की लाइट कटवा दी। पूरा गांव एक घंटे तक अंधेर में डूबा रहा। हंगामा बढ़ा तो डंपर से तार टच होने का बहाना करने लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अजमेर डिस्कॉम SE एआर मीणा ने JEN बलवीर सिंह भधाला को सस्पेंड कर दिया है। जेईएन के साथ आए ठेकेदार ने वीडियो बना रहे लोगों का फोन छीनने की कोशिश भी की। मामला राणावास गांव के हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर स्थित राजहंस होटल का गुरुवार रात का है। होटल स्टाफ ने भीड़ ज्यादा होने के कारण जेईएन को कुछ देर इंतजार करने को कहा था। इस पर जेईएन भड़क गए। सिटी एक्सईएन नेमीचंद बुरडक ने बताया- जेईएन ने डंपर के तार टच होने की सूचना पर लाइट बंद करने का तर्क दिया था। लेकिन, होटल पर हंगामे की घटना उनके ड्यूटी समय के बाद की है। भीड़ होने के कारण कुछ देर रुकने को कहा था होटल संचालक रामनिवास सैनी ने बताया-कुचामन ग्रामीण डिस्कॉम के जेईएन बलवीर सिंह भधाला अपने एक ठेकेदार साथी के साथ खाना खाने पहुंचे थे। त्योहार के कारण भीड़ अधिक होने और स्टाफ कम होने की वजह से मैंने जेईएन से थोड़ा इंतजार करने का आग्रह किया। 1 घंटे तक बिजली गुल रही सैनी ने बताया-इस बात से नाराज होकर शराब के नशे में धुत जेईएन बलवीर सिंह भधाला ने अधिकारी होने की धौंस दिखाई और गाली-गलौज करते हुए एक मिनट में बिजली कटवाने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने फोन कर राणासर गांव की सप्लाई बंद करवा दी। इससे करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान साथ मौजूद ठेकेदार ने भी होटल स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *