राजस्थान मूल के IPS अफसर करेंगे बरेली SP से शादी:25 मार्च को यूपी में होगी सगाई, तीन साल पहले हुई थी पहली मुलाकात

राजस्थान मूल के IPS अफसर और संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई शादी करने जा रहे हैं। वे 29 मार्च को बरेली (यूपी) एसपी अंशिका वर्मा के साथ फेरे लेंगे। केके बिश्नोई बाड़मेर के धोरीमन्ना के रहने वाले हैं। अंशिका प्रयागराज (यूपी) के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली हैं। दोनों की पहली मुलाकात तीन साल पहले साल 2023 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। केके बिश्नोई 2018 और अंशिका 2021 बैच की आईपीएस अफसर हैं। 25 मार्च को संभल में सगाई होगी। इसमें सिर्फ दोनों के परिवार के लोग शामिल होंगे। केके बिश्नोई के भाई भजनलाल बिश्नोई जोधपुर में RAS ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि संगीत और हल्दी की रस्म धोरीमन्ना में होगी। जोधपुर में शादी और रिसेप्शन होगा। होली पर पुलिस लाइन में किया था डांस यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। संभल में एसपी केके बिश्नोई ने फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने पर डांस किया था। उन्होंने हैट पहनकर खुली जिप्सी में पुलिस लाइन में एंट्री की थी। 27 मार्च से शुरू होंगी शादी की रस्में भाई भजनलाल बिश्नोई ने बताया कि 27 मार्च से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। केके बिश्नोई भी 27 मार्च को धोरीमन्ना पहुंचेंगे। इसी दिन घी पिलाने के साथ शादी की रस्मों की शुरुआत होगी। 28 मार्च को बारात सभा होगी। 29 मार्च को बारात जोधपुर के लिए रवाना होगी। 29 को शादी और 30 मार्च को रिसेप्शन जोधपुर के लहरिया रिसॉर्ट में होगा। उन्होंने बताया- ज्यादातर गेस्ट को 30 मार्च को ही आमंत्रित किया जा रहा है। धोरीमन्ना में गांव और बाड़मेर समेत आसपास के सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। देखिए, शादी का कार्ड.. इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं IPS अंशिका अंशिका वर्मा ने प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की थी। साल 2014 से 2018 तक नोएडा के कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा में बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव और फेमस हैं। अंशिका के पिता उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड हैं। मां गृहिणी हैं। मार्च 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में IPS अंशिका वर्मा को वुमन आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *