अजमेर में 8 साल की मासूम से रेप:टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले गया पड़ोसी; पीड़ित बच्ची ने रोते हुए मां को बताया

अजमेर में उत्तर प्रदेश की रहने वाली 8 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले गया। आरोपी ने पहले मासूम से अश्लील हरकत की और उसके बाद रेप किया। वारदात के बाद मासूम वहां से रोते हुए आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया पुलिस के अनुसार मासूम की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनकी 8 साल की बेटी रोते हुए घर आई। उसने बताया कि उसे पड़ोस में रहने वाला लड़का टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया। वारदात के बाद मासूम को धमकाया पड़ोसी लड़के ने पहले मासूम के साथ अश्लील हरकत की और बाद में उसके साथ रेप किया। आरोपी ने मासूम बच्ची को धमकी दी कि यदि घटना के बार में किसी को बताया तो उसे छोड़ेगा नहीं। पुलिस ने बताया कि मासूम के साथ हुई वारदात के बाद उसकी मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच साल पहले अजमेर आए थे माता-पिता पीड़ित बच्ची के माता-पिता करीब 5 साल पहले उत्तरप्रदेश से मजदूरी करने अजमेर आए थे। तभी से वे यहां किराए से रहकर मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे हैं। आरोपी का घर पीड़ित के घर से कुछ ही दूरी पर है। —————— ये खबर भी पढ़िए… अलवर में नाबालिग का किडनैप कर 3 दिन तक गैंगरेप:फिर शहर में छोड़कर भागे आरोपी; परिवार बोला- आरोपियों को बचा रही पुलिस अलवर में एक गांव से 3 युवकों ने नाबालिग लड़की का किडनैप कर लिया और 3 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को शहर में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद, एक बस कंडक्टर ने नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर एक कमरे में बंधक बना लिया और 3 दिनों तक उसके साथ रेप किया। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *