40 लाख के 11 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा:नारायणपुर में पुलिस के सामने डाले हथियार, बोले- जो किया वो गलत, अब विकास का देंगे साथ

छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 40 लाख रुपए के 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें 4 पुरुष और 7 महिला माओवादी शामिल हैं। 2 माओवादियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम है। ये सभी नक्सली पिछले कई सालों से अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे। हथियार डालने के बाद इन्होंने कहा कि, अब तक जो किया वह गलत था, अब सिर्फ विकास का साथ देंगे। दरअसल, नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाके में लगातार सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। मुठभेड़ में बड़े कैडर्स के नक्सली भी मारे गए हैं। सिर्फ नारायणपुर में ही 92 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं। इससे नक्सल संगठन में काफी दबाव पड़ रहा है। जिससे अब नक्सली संगठन छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। वहीं शुक्रवार को 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और नारायणपुर SP प्रभात कुमार के सामने सरेंडर कर दिया। 2 पर 8-8 लाख का इनाम इन 11 नक्सलियों में 2 पर 8-8 लाख, 1 पर 5 लाख, 4 पर 3 लाख, 3 पर 2 लाख और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये सभी पुलिस पार्टी पर हमला करना, IED प्लांट, हत्या, लूट आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन्होंने किया सरेंडर 1. सन्नू उर्फ मंगेश उपेण्डी, DVCM, 8 लाख रुपए इनाम 2. संतु उर्फ बदरू DVCM, 8 लाख रुपए इनाम 3. जनिला उर्फ जलको कोर्राम , PPCM, 5 लाख रुपए इनाम 4. सुक्की मंडावी, पीएम कंपनी नंबर 6, 3 लाख रुपए इनाम 5. शांति कोवाची, माड़ डिवीजन स्टॉप टीम सदस्य, 3 लाख रुपए इनाम 6. मासे उर्फ क्रांति वड़दा, ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य, 3 लाख रुपए इनाम 7. सरिता उसेंडी, पीएम, 3 लाख रुपए इनाम 8. मंगती, पीएम कुतुल एरिया कमेटी सीएनएम अध्यक्ष, 2 लाख रुपए इनाम 9. देवा राम उर्फ कारू वड़दा, जनमिलिशिया कमांडर, 2 लाख रुपए इनाम 10. रतन उर्फ मुकेश पुनेम, जोन डॉक्टर टीम इंचार्ज, 2 लाख रुपए इनाम 11. कला उर्फ सुखमती उर्फ कोटली, नेलनार एनओएस सदस्य, 1 लाख रुपए इनाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *