राजस्थान दिनभर,10 बड़ी खबरें:जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई,गिरफ्तार; बहनों की शादी से 4 दिन पहले भाई की मौत; सांवरिया सेठ को चढ़ाया ट्रैक्टर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नागौर से है। यहां टांके में डूबने से जुड़वा बहनों समेत 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में भूकंप के झटके, 5 किलोमीटर नीचे हिली धरती
राजस्थान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता दर्ज की गई। इसका सबसे ज्यादा असर सीकर जिले में रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट साइड में धरती से 5 किलोमीटर नीचे था। पूरी खबर पढ़ें 2. जुड़वा बहनों समेत 3 बच्चे पानी में डूबे, मौत
नागौर के बसवाणी गांव में टांके में डूबने से जुड़वा बहनों समेत 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर है। बच्चों के दादा-दादी खेत पर काम करने गए हुए थे। जब वे लौटे तो घर के बाहर बने टांके का ढक्कन खुला मिला। झांककर देखने पर अंदर मां और तीनों बच्चे नजर आए। पूरी खबर पढ़ें 3. जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई, 3 गिरफ्तार
बीकानेर में कोर्ट रूम में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। सेशन कोर्ट के होमगार्ड ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों युवकों के साथ कोर्ट कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 4. राजस्थान मूल के IPS करेंगे बरेली SP से शादी
राजस्थान मूल के IPS अफसर और संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 29 मार्च को बरेली एसपी अंशिका वर्मा के साथ फेरे लेंगे। केके बिश्नोई बाड़मेर के धोरीमन्ना के रहने वाले हैं। अंशिका प्रयागराज (यूपी) के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली हैं। दोनों की पहली मुलाकात 3 साल पहले साल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 5. होटल में ऑर्डर लेट हुआ तो JEN ने लाइट कटवाई
कुचामन सिटी में होटल में खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज JEN ने पूरे इलाके की लाइट कटवा दी। पूरा गांव एक घंटे तक अंधेर में डूबा रहा। हंगामा बढ़ा तो डंपर से तार टच होने का बहाना करने लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद डिस्कॉम SE ने JEN को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सेना के ट्रक से टकराई कार, जवान की मौत
जैसलमेर में सेना के ट्रक और स्विफ्ट कार की टक्कर में आर्मी जवान की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। जवान का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। क्रेन की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 7. बिजनेसमैन ने सांवरिया सेठ को चढ़ाया ट्रैक्टर
चित्तौड़गढ़ के एक बिजनेसमैन ने सांवरिया सेठ को महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर चढ़ाया है। परिवार के साथ पहुंचे बिजनेसमैन ने मंदिर में पूजा की और ट्रैक्टर की चाबी मंदिर मंडल को सौंपी। बिजनेसमैन ने कहा- सब कुछ इन्हीं की वजह से है। मुनाफे का एक हिस्सा भगवान को सौंपा है। पूरी खबर पढ़ें 8. बहनों की शादी से 4 दिन पहले भाई की मौत
पाली में बहनों की शादी से 4 दिन पहले सड़क हादसे में बिजनेसमैन की मौत हो गई। बिजनेसमैन की 4 चचेरी बहनों की 11 मार्च शादी होनी है। इसमें शामिल होने के लिए वह भीलवाड़ा से आए थे। रात को पाली में भाई के पास रुके थे और सुबह जल्दी गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कार पलट गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. राजस्थान में बसा अस्थायी शहर, मॉडर्न रसोई और म्यूजियम भी
राजस्थान के जैसलमेर में में पहली बार 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शहर बसाया गया है। यहां एक मॉडर्न रसोई, म्यूजियम और भक्तों के लिए ट्रांसपोर्ट तक की व्यवस्था की गई है। जैन समाज के चादर महोत्सव के लिए बसाई गई डेडानसर टेंट सिटी में बड़ी संख्या में लोग आए हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कल,निशुल्क यात्रा की सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। राजस्थान सरकार ने इस दिन प्रदेश की महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *