हरियाणा के पंचकूला में एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर क्रैश:अंबाला से उड़ान भरी थी, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला में क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसा पंचकूला के मोरनी में बालदवाला गांव के पास हुआ। वायुसेना ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.45 बजे तकनीकी खराबी के कारण हुआ। पायलट विमान को रिहायशी इलाके से दूर ले गया फिर खुद सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। हादसे की जांच के लिए वायुसेना के विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर है। हादसे की तस्वीरें: हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *