डाबला में सेवानिवृत्त अधिकारी के बंद घर में चोरी:बंद मकान का ताला तोड़कर दी वारदात, एफएसएल टीम जुटा रही सबूत

पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन बाजार में स्थित एक बंद मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना कस्बे के श्री श्याम मंदिर के पीछे स्थित मकान की बताई जा रही है। डाबला थानाधिकारी विजयपाल यादव ने बताया कि पुलिस को सुबह बंद मकान में चोरी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर रात के समय दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और औजारों की मदद से अलमारी को भी तोड़ दिया। अलमारी में रखा कीमती सामान लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह मकान शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक सत्यप्रकाश टेलर का है। उनका परिवार वर्तमान में जयपुर और नीमकाथाना में रह रहा है, जिसके कारण मकान काफी समय से बंद था। इस बात का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। सुबह भतीजे के पहुंचने पर खुला चोरी का मामला थानाधिकारी विजयपाल यादव ने बताया- गुरुवार सुबह जब मकान मालिक का भतीजा घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि मकान के दो दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। घर के अंदर जाने पर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला और कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके बाद तुरंत डाबला पुलिस को सूचना दी गई। औजारों से तोड़ी अलमारी, एफएसएल टीम जुटा रही सबूत पुलिस के अनुसार मकान मालिक को जयपुर में दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई है और उनके शाम तक डाबला पहुंचने की संभावना है। उनके पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही विवरण सामने आ सकेगा। फिलहाल एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *