नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां को दी श्रद्धांजलि:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, डिप्टी सीएम दीया कुमारी समेत कई नेता पहुंचे, परिवार को सांत्वना दी

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां चलती देवी का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। अनेक जनप्रतिनिधि जूली के पैतृक गांव काठुवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी, साथ ही दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्प अर्पित की श्रद्धांजलि नेताओं ने टीकाराम जूली की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन चढ़ाए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री, डिप्टी सीएम समेत कई नेता पहुंचे श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, जोराराम कुमावत, केके विश्नोई, सांसद भजनलाल जाटव और राव राजेन्द्र सिंह शामिल थे। इनके अतिरिक्त, विधायक पूसाराम गोदारा, चेतन पटेल, हरलाल सहारण, देवी सिंह शेखावत, अशोक चांदना, अशोक कुमार कोठारी और गोपीचंद मीणा भी उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र गोयल, महेश जोशी, रोहिताश शर्मा, सालेह मोहम्मद, बाबूलाल नागर, राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, पूर्व विधायक रूपाराम मेघवाल, खुशवीर सिंह जोजावर तथा विधायक प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी काठुवास पहुंचे। नेताओं ने दिवंगत चलती देवी को सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *