अटरू के अन्ताना गांव में मिला मगरमच्छ:पुलिस के दो सिपाहियों ने रेस्क्यू कर परवन नदी में छोड़ा

अटरू क्षेत्र के अन्ताना गांव में एक मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के दो कांस्टेबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया और उसे परवन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अन्ताना के समीप एक खेत में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना हंसराज नागर ने दी थी। मगरमच्छ मजदूरों और जानवरों पर हमला कर सकता था, जिससे गांव में भय का माहौल था। सूचना मिलते ही अटरू थाने के कांस्टेबल मनोज कुमार गुर्जर और सौदान सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किए बिना ही अपनी सूझबूझ और साहस से मगरमच्छ को पकड़ लिया। दोनों कांस्टेबलों ने मिलकर मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से परवन नदी में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *