पीसांगन पुलिस ने शनिवार को चार साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीसांगन थाना पुलिस के अनुसद गिरफ्तार आरोपी जयराम उर्फ राजू पुत्र निवासी आडा का बास, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाईमाधोपुर का रहने वाला है। वह वर्ष 2022 से केबल चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने जयराम उर्फ राजू को पुष्कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।


