कवर्धा| पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास से गुजरने वाली नहर में लगातार प्लास्टिक और अन्य कचरा फेंका जा रहा है। नहर धीरे-धीरे कचरे से पटती जा रही है, लेकिन इसकी सफाई को लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। अगर जल्द सफाई नहीं कराई गई तो नहर का पानी भी प्रभावित होगा वातावरण भी दूषित होगा।


