कवर्धा| शहर से लगे ग्राम मजगांव-सेवईकछार सड़क के मरम्मत की जरूरत है। क्योंकि, इस सड़क में कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसी सड़क किनारे ग्राम किनारे में प्रदेश के एकमात्र फिशरीज कॉलेज है,जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी व कॉलेज में काम करने वाले कर्मचारी आते है। इस सड़क के नए सिरे से मरम्मत जरूरी हो गया है।


