कुंडा| आरटीई अर्थात शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रारंभ हो गई है। इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च है। ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर अथवा बीपीएल कार्ड धारक पालक जो बच्चे को निजी स्कूल में पढ़ाना चाहते है लेकिन आर्थिक स्थिति आड़े आती है वैसे पालक अपने आसपास के निजी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।


