गैस सिलेंडर दरों में वृद्धि, प्रदर्शन आज

धमतरी| खाड़ी देशों में चल रही युद्ध का असर अब बाजार पर दिखने लगा है। पेट्रोलियम कंपनी ने रसोई गैस का दाम 60 रुपए बढ़ा दिया है। अब घरेलू गैस की कीमत 992.50 रुपए हो गई है। पहले यह 933 रुपए में मिल रहा था। कामर्शियल गैस में 19 किलो सिलेंडर 114 रुपए 50 पैसे से बढ़कर 2097 रुपए हो गया है। 19 किलो गैस में 114 रुपए बढ़कर 2120 रुपए और 19 किलो नैनोकट 106 रुपए बढ़कर 2343 रुपए तक पहुंच गया है। गैस वितरकों के अनुसार अब 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगले सिलेंडर की बुकिंग हो पाएगी। इंडेन गैस के वितरक मोहन अग्रवाल ने बताया कि पहले कभी भी गैस सिलेंडर बुक हो जाता था, लेकिन अब 25 दिन के बाद ही दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इधर, गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 8 मार्च को दोपहर 1 बजे गांधी मैदान में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का ऐलान किया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *