दुकानों की नीलामी 11 मार्च को होगी

अंवरी| नगर पंचायत भखारा भठेली द्वारा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामलीला मैदान एवं पुलिस थाना के पास स्थित परिसर में प्रस्तावित दुकानों की नीलामी की जा रही है। यह नीलामी प्रक्रिया 11 मार्च को अंबेडकर मांगलिक भवन वार्ड-14 पुलिस थाना के पीछे भखारा में होगा। इच्छुक व्यापारी एवं नागरिक शामिल होकर दुकानों के लिए बोली लगा सकेंगे। सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने नगरवासियों और व्यापारियों से अधिक संख्या में नीलामी में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित दुकानों की नीलामी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। यह स्थानीय व्यापारियों के लिए अपने व्यवसाय को प्रारंभ करने एवं विस्तार देने का एक सुनहरा अवसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *