होली मिलन पर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया

धमतरी| देमार में नवयुवक फाग महोत्सव समिति द्वारा होली मिलन एवं फाग गीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि डिपेंद्र साहू थे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में आपसी मतभेदों को दूर कर सभी को एकजुट होकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बालाराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की फाग परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। फाग गीतों के माध्यम से गांवों में आनंद और उत्साह का वातावरण बनता है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के संरक्षक बिमलेश मीनपाल सरपंच, शीत कुमार साहू पूर्व सरपंच, बसंत मीनपाल, दुर्गांत पटेल, भूपेंद्र साहू, विनोद कुमार मीनपाल, होमेश मीनपाल, चिरौंजी लाल साहू, कोमल सार्वा, पंकज साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *