धमतरी| महिला कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को राष्ट्रीय समन्वयक सूर्यप्रभा चेट्टियार के नेतृत्व में महिला द्वारा धमतरी के विभिन्न वार्डों में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया है, जिसमें दावा किया गया है कि साल 2014 से 2017 के बीच जेफ्री एपस्टीन से 14 बार मुलाकात हुई और 62 बार ईमेल द्वारा भारत के व्यापारिक मसलों पर मध्यस्थता एवं सलाह मशवरा का आदान-प्रदान किया गया। महिला कांग्रेस ने बस्तियों में नुक्कड़ सभा भी की। प्रदर्शनकारियों में डाक बंगला वार्ड की पार्षद सुमन मेश्राम, पिंकी, सविता मेश्राम, गणेश्वरी कमड़े, लता ढीमर, शीतल, संध्या, गीतेश्वरी, माया सेन, सविता सेन शामिल हुई। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर शास्त्री सोनवानी एवं ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा द्वारा मंत्री हरदीप सिंह का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, समीना अंजुम, वीणा देवांगन, मोहिनी साहू, हिना ध्रुव, स्नेहा देशमुख आदि शामिल हुए।


