30 लाख से बनेगा समाज भवन

धमतरी| सिन्हा समाज का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को नगर निगम पहुंचकर महापौर से मुलाकात की। उन्होंने समाज भवन के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत 20 लाख तथा निगम की ओर से 10 लाख रुपए के लिए महापौर रामू रोहरा का आभार जताया। सिन्हा समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रहास सिन्हा, दीपक गजेन्द्र, संतोष सिन्हा ने सामाजिक भवन विस्तार की जानकारी दी। साथ ही भवन के सामने सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। महापौर ने निगम के इंजीनियर को निर्देशित कर निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाकर देने कहा। इस मौके पर शेखर सिन्हा, टिकेन्द्र गजेन्द्र, प्रेम मगेन्द्र, हेमशंकर सिन्हा, वामन सिन्हा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *