खुली पाइप लाइन ने बढ़ाई शहर के लोगों की मुसीबत

कोरबा| सीएसईबी चौक से ध्यानचंद चौक तक टू-लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क चौड़ीकरण के बाद संकरी पुलिया से आवाजाही हो रही है। शहर की ओर से सड़क पर आवाजाही करने पर ढोढ़ीपारा बस्ती के आगे संकरे पुलिया की ओर रेलिंग नहीं है। साथ ही सड़क किनारे से पाइप लाइन गुजरी हुई है। इस कारण पुलिया पर वाहन से नियंत्रण खोने पर गंभीर चोट लगने का खतरा भी है। सड़क चौड़ीकरण के बाद संकरे पुल-पुलियों का चौड़ीकरण ना हो, तब तक एक ओर की पुलिया पर सुरक्षित आवाजाही के लिए रेलिंग का निर्माण कराना जरूरी है। -राजीव कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *