ट्रैक्टर से गिरकर किसान की हुई मौत, चालक समेत साथी फरार

भास्कर न्यूज | राउरकेला ढेंका चौक के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गयालमुंडा भालुघर गांव के रमजान महांत उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न रमजान महांत ट्रैक्टर से धान लेकर हाटडीही क्षेत्र स्थित एक राइस मिल की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर में चालक सहित चार लोग सवार थे। सोसो थाना क्षेत्र के ढेंका चौक के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से रमजान नीचे गिर पड़े। गिरते ही ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर में बैठे बाकी लोग वाहन समेत घटनास्थल से भाग गए। सूचना पर सोसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए आनंदपुर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रमजान धान लेकर गयालमुंडा मंडी पहुंचे थे, लेकिन मंडी अधिकारियों ने यह कहते हुए धान लेने से मना कर दिया कि वाहन मिल से जारी नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *