होली के दिन युवक पर हमला, दो गिरफ्तार हुए

भास्कर न्यूज | रायगढ़ होली के दिन एक युवक से मारपीट की घटना में थाना कोतरारोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र निषाद और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे का चापड़ और डंडा जब्त किया है। दोनों को जेल भेज दिया। 4 मार्च को थाना कोतरारोड क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर में वासु महंत निवासी राधा कृष्ण मंदिर के सामने के साथ सुभाष चंद्र निषाद वार्ड क्रमांक 9 किरोड़ीमल नगर और एक नाबालिग ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद तुषार दास महंत की रिपोर्ट पर कोतरारोड थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 118, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घायल की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई। घटना के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर की ओर भागे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुख्य आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *