खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता इलाके में एक विलुप्त प्रजाति का कछुआ बरामद हुआ। बरामद कछुआ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इलाके के लोगों ने बरामद कछुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग के हवाले किया। जानकारी हो कि इलाके के कुछ छात्रों ने सर्वप्रथम इलाके में कछुए को देखा था। उन्होंने कछुए के बारे अपने एक शिक्षक को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ने वन विभाग से सम्पर्क करते हुए विलुप्त प्रजाति का कछुआ बरामद होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी इलाके में पहुंचे। दूसरी ओर बरामद कछुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इलाके के लोगों ने पकड़े गये कछुए को वन कर्मियों के हवाले कर दिया। वन कर्मियों ने बताया कि यह विलुप्त प्रजाति का कछुआ है। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।


