गिरिडीह| भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की बैठक जिला कार्यालय हरिचक में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण शिविर को लेकर योजना बनाना था। इस अवसर पर कोडरमा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीतिश चंद्रबंशी प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओं को 7 विषयों पर 7 सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें संकल्प दिलाने में मदद मिलेगी।


