महिला दिवस पर खेल व फिटनेस कार्यक्रम आज, रामासाहू स्टेडियम में जुटेंगी खिलाड़ी

गढ़वा| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को रामासाहू आउटडोर स्टेडियम में विशेष खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को खेल व फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। जिनमें स्थानीय खिलाड़ी, युवा स्वयंसेवक, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) संजय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग तथा जेएसएलपीएस के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने की सहमति जताई। डीडीसी ने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के बीच फिटनेस के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *