टीबी मुक्त बनाने के लिए नर्सिंग प्रशिक्षुओं को दिलवाई शपथ:जालोर के नर्सिंग कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जालोर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही जिले को टीबी मुक्त बनाने की नर्सिंग प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले की चिह्नित ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने के लिए चिकित्सा विभाग निरंतर प्रयासरत है। इन ग्राम पंचायतों में समय समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर एवं अन्य संबधित विभाग, जनप्रतिनिधिगण, निक्षय-मित्र, टीबी चैंपियन और आमजन के सहयोग से ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने टीबी उन्मूलन के लिए शपथ ली और इस संकल्प को मजबूत किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने, समय पर जांच करवाने और सही इलाज को बढावा देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में नर्सिंग महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पवन ओझा ने नर्सिंग प्रशिक्षुओं को टीबी रोग की गंभीरता, इसके लक्षण, बचाव, उपचार पद्धति आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बनाने में आमजन की सहभागिता के बारे में जानकारी देते हुए अपने गांव, जिले, अपने राज्य और अपने देश को टीबी मुक्त बनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन के इस संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। इस मुहिम को सफल बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग, फार्मासिस्ट कैलाश शर्मा, बीएचएस श्रवण कुमार समेत नर्सिंग प्रशिक्षु उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *