पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी:स्कूल रिकॉर्ड से खुली उम्र की सच्चाई, पुलिस ने माता-पिता को समझाया

झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शादी को रोक दिया है। मलमला गांव में 7 मार्च को होने वाली शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। टेंट, लाइट और खाने-पीने का इंतजाम भी कर लिया गया था। एसपी अनिमेष नेथानी को गुप्त सूचना मिली कि एक नाबालिग की शादी होने वाली है। उन्होंने तुरंत एसडीपीओ अशोक रविदास और देवडांड थाना प्रभारी राहुल कुमार यादव को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने पहले शादी के मंडप की जांच की। जब वहां कोई सुराग नहीं मिला तो थाना प्रभारी राहुल कुमार अपनी टीम के साथ लड़की के स्कूल पहुंचे। स्कूल के रिकॉर्ड से पता चला कि लड़की की उम्र अभी सिर्फ 17 साल है। एसडीपीओ अशोक रविदास ने लड़की के घर जाकर माता-पिता को समझाया। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र में शादी कराना कानूनी अपराध है। पुलिस ने शादी पर रोक लगा दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *