जालंधर में पुलिस देख बदमाशों ने भगाई कार,CCTV:प्रत्यक्षदर्शी बोले- मौके पर गोलियां चली, सीसीटीवी में बदमाशों को घेरते नजर आई क्राइम ब्रांच

पंजाब के जालंधर में पठानकोट चौक के पास सिटी पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्विफ्ट कार में सवार बदमाश आमने सामने हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर आरोपियों ने अपनी स्विफ्ट कार भगा ली। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें पहले कार को क्राइम ब्रांच के मुलाजिम घेरते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही जब सभी तरफ से पुलिस को देखकर आरोपी कार भगा लेते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में किसी प्रकार का कोई बयान साझा नहीं किया गया है। पुलिस देख आरोपियों ने कार भगाई जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर-8 के अधीन आते पठानकोट बाइपास के पास ये घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मौके से कई रौंद फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने इस प्रकार की कोई बात नहीं मानी है। प्रत्यक्षदर्शी तरुण ने कहा- जब पुलिस द्वारा कार को रोकने की कोशिश की गई तो उक्त आरोपियों ने कार भगाई, जिसमें एक पुलिस मुलाजिम को मामूली चोटें आई है। हालांकि पुलिस द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने की भी चर्चा है। फिलहाल आरोपियों ने जब अपनी कार भगाई तो वह भोगपुर की ओर फरार हुए। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *