राजस्व विभाग में विधायक प्रतिनिधि बने आकाश

सरसींवा| युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडेय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे की अनुशंसा पर उन्हें अनुविभाग बिलाईगढ़ के राजस्व विभाग में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक कविता प्राण लहरे ने अनुशंसा पत्र में उल्लेख किया है कि आकाश पांडेय एक सक्रिय समाजसेवी, जमीनी कार्यकर्ता और संगठन के प्रति समर्पित युवा नेता हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी लगातार सक्रिय उपस्थिति और जनसमस्याओं के प्रति सजग भूमिका को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। आकाश पांडेय लंबे समय से कांग्रेस संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठित करने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन देने और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *