जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, सेंट्रल टाउन जालंधर की स्त्री सत्संग सभा, गुरुद्वारा साहिब की स्थापना के समय से ही गुरबाणी के प्रचार और प्रसार में जुटी हुई हैं और आज भी अपनी सेवा बखूबी निभा रही हैं। सभा की प्रधानगी की सेवा बीबी जसविंदर कौर निभा रही हैं। बीबियों की तरफ से हर हफ्ते गुरुद्वारा साहिब में शाम के दीवान सजाए जाते हैं। घर-घर जाकर श्री सुखमनी साहिब के पाठ की सेवा भी निभाई जाती है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधकों ने बताया कि शहीदी दिवस पर पूरे शहर की स्त्री सत्संग सभाओं के सालाना समागम भी करवाए जाते हैं। श्री गुरु तेग बहादर जी के शहीदी समागम के उपलक्ष्य में पूरा साल घर-घर जाकर श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ और गुरमत समागम कर एकत्रित की गई राशि को गुरुद्वारा कमेटी को भेंट की जाती है।


