प्रिंस खान के नाम पर धमकी देने के बाद रेस्टोरेंट में घुसकर 6 राउंड फायरिंग की, कर्मी की मौत

भास्कर इनसाइट एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू में शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने द टीटोज फैमिली रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने लगातार 6 राउंड गोली चलाई, जिसमें एक गोली रेस्टोरेंट के कर्मी मनीष गोप के पेट में लग गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनीष गोप रेस्टोरेंट में काम करता था। फायरिंग के बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर बाइक से नामकुम की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली है कि हेथू के रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार गोप को 25 दिसंबर 2025 को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर धमकी दी गई थी। -शेष पेज 15 पर हेथू का युवक कर रहा था रेकी हेथू का एक युवक कई दिनों से रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार गोप की रेकी कर रहा था। जैसे ही संचालक होटल पहुंचे, उसने शूटरों को इसकी सूचना दे दी। हालांकि कुछ देर बाद संचालक रेस्टोरेंट के ऊपरी तल्ले पर चले गए, जिसके कारण उनका सामना शूटरों से नहीं हो सका। पुलिस ने रेकी करने वाले युवक की पहचान कर ली है, लेकिन वह अपने घर से फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *