स्वास्थ्य बड़ी चिंता…रांची में 46% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त

रांची| राज्य में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां तेजी से सामने आ रही हैं। एनीमिया, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, थायराइड और पीसीओडी जैसी समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं। रिम्स स्त्री रोग विभाग की डॉ. मीना मेहता के अनुसार झारखंड में महिलाओं और किशोरियों के बीच एनीमिया यानी खून की कमी सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। आयरन, फोलिक एसिड और पौष्टिक आहार की कमी इसके मुख्य कारण हैं। ग्रामीण इलाकों में कई महिलाएं लंबे समय तक संतुलित भोजन नहीं ले पातीं, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। इसके कारण गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं बढ़ जाती हैं। चिंताजनक हैं ये आंकड़े… केयर जरूरी एनीमिया : राज्य में 60% से अधिक लड़कियां एनीमिया से पीड़ित हैं। एनएफएचएस-5 के अनुसार, लगभग 73.42% बच्चे एनीमिया से ग्रस्त हैं। रांची में 45.9% गर्भवती एनीमिया से ग्रस्त हैं। ब्रेस्ट कैंसर : आईसीएमआर के अनुसार, राज्य में स्तन कैंसर की दर 70 प्रति लाख है। अध्ययनों में 31-60 वर्ष की आयु वाली महिलाओं में सबसे अधिक मामले पाए जा रहे हैं, कई रोगी देरी से (स्टेज III या IV) अस्पताल पहुंचते हैं। सर्वाइकल कैंसर : राज्य में प्रति वर्ष लगभग 30,000-40,000 कैंसर के नए मामले सामने आते हैं। सबसे ज्यादा स्तन कैंसर के मामले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *