महिला दिवस उत्सव के रूप में मना

बोकारो | दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस समारोह में महिलाओं की ताकत को दर्शाने वाले एवं प्रत्येक के दिल को छू लेने वाले वीडियो क्लिप दिखाए गए, जिसे देखकर महिला कर्मचारियों के बीच एक सार्थक और चिंतनशील माहौल बना। इस वीडियो क्लिप को देखकर सभी की आंखें नम हो गई और साथ ही साथ सभी ने गौरवान्वित महसूस किया। शिक्षकों को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए गए। प्रधानाचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने सभी को महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और समर्पण को पहचानने के लिए प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *