अमृतसर| पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों के बीच एडिड स्कूलों के कर्मचारी भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। एडिड स्कूल यूनियन के जिला प्रधान जसविंदर सिंह और सचिव अजय चौहान ने बताया कि मई 2025 से वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गई है। लगभग 1.75 लाख विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को जनवरी से बजट जारी न होने के चलते वेतन नहीं मिला है। यूनियन नेताओं ने विभाग के हालिया ‘तुगलकी आदेशों’ पर नाराजगी जताई है, जिसके तहत वेतन जारी करने के लिए विशेष ऑडिट पैरा क्लियर करने की शर्त रखी गई है, जिससे शिक्षकों को भुगतान मिलने की उम्मीद और कम हो गई है। मांगों के समर्थन में यूनियन ने 10 मार्च को डीपीआई कार्यालय के बाहर राज्य स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान किया है।


