भास्कर न्यूज |जालंधर एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट सुषमा पॉल बर्लिया के नेतृत्व में एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड मॉडल टाउन में कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी 2026 – यंग अचीवर्स का आयोजन किया गया। ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहने छोटे-छोटे विद्यार्थी बड़े गर्व के साथ स्कूल के मुख्य द्वार से मार्च पास्ट करते हुए समारोह स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोहमें एलकेजी के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। ग्रेजुएट होने वाले विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छोटे ग्रेजुएट्स को ग्रेजुएशन स्क्रॉल प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। रिदम्स इंचार्ज निधि घई ने अभिभावकों व अतिथियों का धन्यवाद किया।


