महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | जालंधर महिला दिवस को लेकर बस्ती नौ में एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार के ‘अपना कारोबार-अपनी पहचान’ अभियान में कई महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण और व्यापार के अवसर दिए जा रहे हैं। सम्मानित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *