महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अस्मिता पर्व का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय विकास समिति की ओर से स्व. भारती सिंह की पावन स्मृति में अस्मिता पर्व का आयोजन किया गया। शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पूजा कुमारी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। स्नेहा सिंह व समूह ने हमें उड़ने दो, न बांधों मुझे गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं सीमा सिंह ग्रुप ने कोमल हैं कमजोर नहीं, नाटक से महिला शक्ति की प्रस्तुति दी गई। केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री डॉ. परिंदा सिंह ने कहा कि यूं तो हर दिन महिलाओं का है, लेकिन आज की सदी भी महिलाओं के नाम रहेगी। कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, चाहे वह अंतरिक्ष हो, राजनीति, अर्थव्यवस्था या अन्य क्षेत्र। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज भी महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। समाज को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा, ताकि वे निर्भय होकर आगे बढ़ सकें। इस दौरान डॉ. परिंदा ने पूर्णिमा दास, लता उरांव, परनी देवी व सुनीता मांझी को विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया। संचालन मीता सिंह ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुन्नी गुप्ता ने दिया। मौके पर सरिता सिंह, प्रेमलता कुमारी, रोशनी देवी, नीलू सिंह, रितु मोदी, वैशाली कुमारी, निशा देवी, निकिता रानी, सुनीता देवी, स्वाति कुमारी, सोनाली सिंह, खुशबू कुमारी, आरती देवी, ज्योति देवी, मीना मंडल, मीना आदि थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *