एक नारी का सुशिक्षित होना परिवार और समाज के उन्नत होने का परिचायक: मिश्रा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच महिलाओं के योगदान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया और उनके समर्पण, सहयोग और अद्वितीय भागीदारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्थान की मातृ शक्तियों को विशेष भेंट करते हुए सभी महिला शिक्षिकाएं बोकारो स्टील प्लांट का भ्रमण करेंगी। विद्यालय परिवार की सभी महिला सदस्यों के लिए विशेष आउटिंग एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो महिला शिक्षिकाओं शिल्पा माहेश्वरी एवं भारती गुप्ता को उनकी विशिष्ट उपलब्धियां और योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। वहीं विज्ञान शिक्षिका भारती गुप्ता ने योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप कम सलेक्शन ट्रायल 2026 में महिला एकल (45+) वर्ग का खिताब अपने नाम कर यह खिताब हासिल करने वाली जिले की पहली महिला बनने का गौरव पाया है। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भी सशक्त प्रेरणा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *