जयपुर में दो महीने पहले दोस्त की हत्या के लिए पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले मुंह बोले जीजा को मुहाना थाना पुलिस ने शुक्रवार को अरेस्ट किया है। पिस्तौल से तीन फायर कर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी से उसकी एक शादी प्रोग्राम में मुलाकात हुई थी। पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त को मारने के लिए मुंह बोले जीजा ने आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पिस्तौल खरीदने-बेचने के बारे में पूछताछ कर रही है। डीसीपी (साउथ) दिंगत आनंद ने बताया- हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में अजय सिंह (27) पुत्र गणपत लाल निवासी संगम विहार तिगड़ी दिल्ली को अरेस्ट किया गया है। करीब 2 महीने पहले सेज निवासी मोनू कुमार पर उसके दोस्त विकास बैरवा ने पिस्तौल से तीन फायर कर मारने की कोशिश की थी। मुहाना थाना पुलिस ने घायल मोनू कुमार के पर्चा बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दबिश देकर हमलावर दोस्त विकास को अरेस्ट किया था। पूछताछ में आरोपी विकास बैरवा ने दिल्ली निवासी मुंह बोले जीजा अजय सिंह से पिस्तौल खरीदकर लाना बताया था। 8 साल से आपस में थी बातचीत
विकास की अरेस्टिंग का पता चलने पर अजय सिंह फरार हो गया था। मुहाना थानाधिकारी उदय सिंह के सुपरविजन में एसआई छगन लाल की टीम पिछले काफी समय से आरोपी राकेश सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस ने गुरुवार रात दिल्ली में दबिश देकर आरोपी राकेश सिंह को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपी अजय सिंह ने बताया- मुहाना के टीलावाला गांव में उसकी ससुराल है। साल-2017 में ससुराल में एक शादी प्रोग्राम के उसकी मुलाकात विकास बैरवा से हुई थी। उसके बाद से विकास उसे मुंह बोला जीजा कहता था। पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त मोनू कुमार को मारने के लिए दिल्ली आकर विकास पिस्तौल लेकर गया था। फार्म पर बुलाकर मारी गोली
एसआई छगन लाल ने बताया- पालडी परसा सेज निवासी मोनू कुमार (23) पुत्र बनवारी लाल की हत्या का प्रयास किया गया था। पीड़ित ने पर्चा बयान में बताया- 13 जनवरी को उसका दोस्त विकास बैरवा बार-बार कॉल कर रहा था। कॉल उठाने पर बोला- मुझे तेरी लोकेशन भेज मै तेरे से मिलूंगा। उस समय करणी फाटक होने के चलते लोकेशन भेज दी। काफी समय बाद भी विकास मिलने नहीं आया। करणी फाटक से रेंट पर स्कॉर्पियो लेकर निकल गया। देर शाम विकास ने दोबारा कॉल कर पंवालिया गांव स्थित अपने फार्म पर बुलाया। दोस्त का पत्नी को लेकर शक
रात करीब 10:30 बजे स्कॉर्पियो में अपने दोस्त शिवराज, अंकित व मुकेश के साथ फार्म पर गया। फार्म के अंदर स्कॉर्पियो में बैठा था। इस दौरान विकास स्विफ्ट कार लेकर आया। ड्राइवर सीट पर उसे बैठा देखा। विकास ने जेब से पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया। उसके बाद दूसरा फायर करने पर गोली मेरे बाएं हाथ पर लगी। तीसरा फायर पीछे वाले टायर पर कर फोड़ दिया। SMS में एडमिट मोनू का कहना था कि विकास अपनी पत्नी का उसके साथ अफेयर होने का शक करता है।


