पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गांव चहिल के श्मशान घाट में बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरांदित्ता सिंह की निगरानी में पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान एएसआई गुरबख्श सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। गांव चहिल के श्मशान घाट में कुछ व्यक्ति बैठ कर लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। जिसके चलते उनके द्वारा छापेमारी करके उनके द्वारा पांच व्यक्तियों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान गांव चहिल के रहने वाले लखविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, गांव नंगल के रहने वाले सुखदीप सिंह और गांव पिपली के रहने वाले लखवीर सिंह उर्फ खीरा के रूप में हुई, जिनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अपराध के 22 मामलों में 113 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि इनमें से एक आरोपी गुरप्रीत सिंह पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज है। उसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 7 माह के दौरान संगठित अपराध के 22 केस दर्ज करके 113 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।


