चाकसू के चोसला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश गुर्जर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है। राजेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने गांव के पास रेलवे पटरी के किनारे एक शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के कारणों की अभी जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


