MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में पारा 35°C के पार:दिल्ली में मार्च के पहले हफ्ते का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पारा 35°C के पार पहुंच गया है। दिल्ली में तो मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया और अधिकतम तापमान 35.7°C पहुंच गया। मध्य प्रदेश के इंदौर में पारा 36.2 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 38°C दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तापमान 37.8°C रहा। हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, धर्मशाला और भुंतर में हीट वेव चली। मौसम विभाग ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से 8 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी राज्यों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *