जगराओं में नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था; NDPS एक्ट में केस दर्ज

रायकोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को ग्राहक का इंतजार करते हुए लोहटबद्दी गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गांव गोंदवाल, रायकोट में रह रहा था। चौकी लोहटबद्दी के एएसआई बूटा खान ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इंद्रजीत सिंह लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय है और अपने गांव व आसपास के इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करता है। आरोपी से पूछताछ जारी सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी उस समय गांव लोहटबद्दी से आगे क्रिस्टल पैलेस के पास सेम नाले के नजदीक हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। उसके पास काफी मात्रा में हेरोइन होने की जानकारी मिली थी।पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर छापा मारा और आरोपी इंद्रजीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद थाना सदर रायकोट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *