महिला दिवस पर पिंक टॉक शो का आयोजन:विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया

मन की खुशी फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पिंक टॉक शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल तेजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मंत्री अविनाश गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट रुचिका बड़ेसरा, शिक्षाविद ऋचा जैन, दीक्षा गुप्ता और मनीषा सिंह प्रमुख रहीं। आईपीएस प्रीति चंद्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। अविनाश गहलोत ने कहा कि राजस्थान में महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके योगदान से राज्य तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने मन की खुशी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में रुमा देवी, शिल्पी शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *