11 मार्च को गुरु बृहस्पति मार्गी होंगे, मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के खुलेंगे तरक्की के नए द्वार

भास्कर न्यूज | अमृतसर वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को देवताओं को गुरु माना जाता है। यह अत्यंत शुभ और कल्याणकारी ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में भी देखने को मिलती है। इस समय गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। गुरु बृहस्पति को ज्ञान, अपार धन, सुखद विवाह, योग्य संतान, उच्च शिक्षा, भाग्य, धर्म और आध्यात्म का कारक माना जाता है। इस समय गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। गुरु के मिथुन राशि में वक्री होने से जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होगी। वहीं 11 मार्च को गुरु बृहस्पति इस राशि में मार्गी हो जाएंगे। गुरु की सीधी चाल चलने से कई जातकों के रुके काम पूरे होने के साथ-साथ बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं। पंडित सोहन लाल के अनुसार 11 मार्च को देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अपनी वक्री चाल समाप्त करके मार्गी होने जा रहे हैं। सीधी चाल में आने के बाद गुरु का अगला बड़ा राशि परिवर्तन 2 जून को होगा। जब वह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जिस समय गुरु मार्गी होंगे तब वह अति शुभ नक्षत्र पुनर्वसु में विचरण कर रहे होंगे। मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में गुरु मार्गी होंगे। इस भाव को पराक्रम, संचार और भाई-बहनों का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु के सीधी चाल चलने से इस राशि के जातकों के साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। दरअसल गुरु बृहस्पति की नौवीं दृष्टि 11 वें भाव में पड़ रही है। ऐसे में रुका हुआ इंक्रीमेंट या फिर प्रमोशन मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को अच्छा लाभ मिल सकता है। वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी बृहस्पति का मार्गी काल अत्यंत लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु मार्गी होंगे। धन भाव में बृहस्पति के मार्गी होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कई अधिक योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी यह अवधि अच्छी रहने वाली है। वहीं उच्चाधिकारियों के सहयोग के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी यह अवधि में मुनाफा हो सकता है। वहीं धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि: इस राशि में गुरु बृहस्पति लग्न भाव में सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। जिसमें मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज होगा। पॉजिटिव एनर्जी के कारण आपको काफी लाभ मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *