प्रधानमंत्री आवास योजना में कोरिया जिले की उपलब्धि:14 माह में 3,786 गरीब परिवारों को मिला पक्का मकान, 5,805 नए आवास स्वीकृत

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पिछले 14 महीनों में 3,786 परिवारों को पक्का मकान मिला है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान से यह सफलता मिली है। जिला प्रशासन ने दूरदराज के गांवों तक पहुंचकर योजना को धरातल पर उतारा है। अधिकारियों की टीम ने सोनहत और बैकुंठपुर जनपद की 30 से ज्यादा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। टीम ने एक हजार से अधिक लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कोरिया जिले को मिला 24,880 आवासों का लक्ष्य जिले को अब तक 24,880 आवासों का लक्ष्य मिला है। इनमें से आधे से ज्यादा मकान बन चुके हैं। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के अनुसार 5,805 नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। 12,000 से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं। सामाजिक आर्थिक जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में 19,017 परिवार हैं। आवास प्लस सूची में 10,241 परिवारों का नाम दर्ज है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे। अधिकारियों की टीम आवास निर्माण में आने वाली हर बाधा को दूर कर रही है। कहीं आर्थिक मदद की जा रही है तो कहीं निर्माण सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सोनहत विकासखंड के आनंदपुर, धनपुर, दसेर और गोयनी में लाभार्थियों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *